रांची, अप्रैल 14 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। नर्सिंग कॉलेज में कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंध निदेशक जैनेन्द्र तथागत ने किया। उन्होंने छात्रों से बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने की अपील करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से देश में समानता स्थापित हुई। कॉलेज की प्राचार्या ज्योति तिर्की ने कहा कि बाबा साहेब ने बचपन से भेदभाव सहने के बावजूद शिक्षा के बल पर संविधान का निर्माण किया, ताकि सभी को समान अधिकार मिल सके। मौके पर बुद्धा नर्सिंग कॉलेज के निदेशक प्रियांशु सिंह, प्रबंधक हिमांशु सिंह, निधि पाठक, आशीष कुमार, अदिति, शांति, सोनित, गीता सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बीएसएम इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती इधर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, क...