बलरामपुर, मार्च 22 -- गैसड़ी, बलरामपुर। क्षेत्र में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पिछले करीब 40 वर्षों से खुले आसमान के नीचे उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। तेज धूप, बारिश और धूल-मिट्टी के बीच प्रतिमा की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन अब तक इस ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबा साहब के नाम पर राजनीति करने वाले जनप्रतिनिधियों ने भी इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज किया। हालांकि अब प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा ऐसी सभी प्रतिमाओं को चिन्हित कर उनके लिए बाउंड्री वॉल और छत निर्माण की योजना शुरू की गई है। यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के क्रम में की जा रही है, जिसके तहत विभिन्न स्थानों से संख्या और लागत का विवरण मांगा गया है। इसी क्रम में महामाया बौद्ध विहार जन कल्याण सेवा संस्थान की अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.