जौनपुर, मार्च 6 -- जौनपुर, संवाददाता। डॉ. आंबेडकर तिराहे पर स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों ने होली के दिन कालिख पोत दिया था। इसके लेकर शुक्रवार को सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया गया। सपाजनों ने आक्रोश जताया। बाबासाहब का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के नारे लगाए गए। राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस अत्यंत दुखद एवं निंदनीय घटना की कठोर निंदा करती है। इस घृणित कृत्य से पीडीए समाज, स्थानीय नागरिकों एवं बाबा साहब के अनुयायियों में काफी आक्रोश है। यह सिर्फ बाबासाहब का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.