देवघर, जून 8 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामले में थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अज्ञात की पहचान करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार बसमत्ता गांव निवासी सोनू कुमार दास ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि गांव में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा को शनिवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने नुकसान कर दिया है। कुछ हिस्सा को बदमाशों ने तोड़ दिया है। रविवार सुबह जब ग्रामीण प्रतिमा स्थल पहुंचे तो प्रतिमा क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इसी प्रतिमा को पूर्व में भी 27 मई 2021 को...