गोड्डा, मार्च 12 -- अंचल क्षेत्र अंतर्गत बलबड्डा थाना के अमौर गांव में गुरुवार को असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के आक्रोशित लोगों ने डोय बलबड्डा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिसे पुलिस प्रशासन ने समझा बुझाकर हटवाया और यातायात बहाल हो सका।इस मामले पर स्थानीय विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह कृत्य बाबा साहब के विचारों और करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला है।मंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस को निर्देश दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.