झांसी, जून 25 -- झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। गांव देवरा में उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। महिलाएं प्रतिमा स्थल के करीब धरने पर बैठे गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक प्रतिमा की जमीन और प्रतिमा नहीं बदल जाती तब तक चूल्हा नहीं जलाएंगे। घटना के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बूढ़े, जवान, सड़कों पर उतर आए। भीम आर्मी एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने किसी तरह मामला शांत कराया। गांव देवरा में बाबा साहब की प्रतिमा रखी गई है। बीती रात किसी असामाजिक तत्व ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार जब सुबह ग्रामीणों ने देखा तो आक्रोशित हो गए। महिलाएं वहीं धरने पर बैठ गई। यहां प्रधान को सूचना दी तो व...