झांसी, अप्रैल 20 -- झांसी। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शीलू के नेतृत्व में जिलाधिकारी आफिस में ज्ञापन देने पहुंचे। कांग्रेसियों ने बताया कि पिछले दिनों जनपद झांसी के चिरगांव के ग्राम करगुवां में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना हुई थी। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिये बाबा साहब की प्रतिमाओं की सुरक्षा व्यवस्था करते हुए दोषियों के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाए। इस दौरान दीपक शिवहरे, भरत राय, आशिया सिद्धिकी , हरवंश लाल , अमीर चंद आर्य, हरिओम श्रीवास, मुलायम सिंह रजक आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें- महापुरुषों की प्रतिमा पर डाला पेंट, दीवारों पर लिखें अभद्र शब्द यह भी पढ़ें- प्रति...