गाजीपुर, अप्रैल 14 -- सादात। नगर सहित बहरियाबाद और आसपास के गांवों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बहरियाबाद में निकली झांकियां चकफरीद स्थित बौद्ध विहार पहुंचीं, जहां मेले का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए छांगुर राम मौर्या ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य शोषित वर्गों के सामाजिक उत्थान और जागरूकता को बढ़ावा देना है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवनाथ राम ने भी डॉ. भीमराव आंबेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जेएम समाजी, हरिनारायण मौर्या, विमल सोनकर, सेवालाल मौर्या, विमला मौर्या, संजय भाष्कर, लालचंद प्रधान, विनोद यादव, श्याम नारायण, रामबदन यादव रहे। संचालन सुदामा राम ने किया। यह भी पढ़ें- आकर्षक झांकियों संग निकाली शोभायात्रा यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर चपुन्ना में निकाली गई शोभायात्रा यह भी पढ़ें- शांतिपुरी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.