जहानाबाद, अप्रैल 1 -- ​कुर्था, एक संवाददाता। स्थानीय डाकबंगला परिसर में बुधवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को समारोहपूर्वक मनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और अंबेदकरवादी विचारधारा के समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ​विचारधारा के प्रचार प्रसार पर बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब के जन्मदिन के अवसर पर कुर्था बाजार में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि बाबा साहब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को निकलने वाली शोभा यात्रा ऐतिहासिक होगी, जिस...