हरदोई, अप्रैल 12 -- संडीला। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को संडीला में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सुबह 11 बजे इमलियाबाग स्थित मैनचेस्टर मैदान से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बेगमगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक पहुंचेगी। दोपहर 3 बजे प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति द्वारा किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...