देहरादून, अप्रैल 14 -- देहरादून। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान समिति के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के योगदान को याद कर उन्हें नमन किया। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ़ वारसी ने कहा कि बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके द्वारा बनाए गए संविधान का पूरी निष्ठा से पालन करें। इस अवसर पर आरिफ़ वारसी, प्रभात डंडरियाल, सुशील विरमानी, गुलाम मुस्तफा, इलियास कुरैशी, दानिश नूर, जय बिष्ट, नितिन राठौड़ और संदीप गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की मनाई जयंती सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.