साहिबगंज, अप्रैल 14 -- साहिबगंज। संविधान निर्माता बाबा साहब आम्बेडकर की जयंती पर शहर में मंगलवार को कई कार्यक्रम होंगे। नगर परिषद परिसर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। बाद में नगर परिषद सभागार में भी कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में बतौर मु,ख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान शिरकत करेंगे। उधर, आम्बेडकर संस्था की ओर से शहर के दहिया टोला स्थित आम्बेडकर भवन के प्रांगण में बाबा साहब की 135 वीं जयंती मनायी जायेगी। इस क्रम में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित सहित कई कार्यक्रम होंगे। इधर, डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती पर मंगलवार को साहिबगंज कॉलेज में कई कार्यक्रम होंगे। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर पद मार्च आज मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.