चाईबासा, अप्रैल 15 -- जगन्नाथपुर। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय जगन्नाथपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सोनाराम सिंकु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु ने की। विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि बाबा साहब का जीवन समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में आफताब आलम, आबिद हुसैन, विपिन लागुरी, सोमनाथ सिंकु, प्रखंड महासचिव रंजन गोप, रंजीत गगराई, रोशन पान, राजू हेंब्रम, सरफराज आलम, बबलु गोप, हरीश चंद्र पान, सागर लागुरी, शाहरूख अली, पप्पू अहमद, मिथुन तिरिया, जग्गू केराई, महेंद्र तांती, रंजीत सिंह कुंटिया, आरिफ, संजय सिंकु, नफीस अंसारी, गुरा हेस्सा, आबिद इकबाल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थ...