बिजनौर, अप्रैल 15 -- किरतपुर। अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री मंगलवार की दोपहर मुस्लिम इंटर कॉलेज किरतपुर पहुंचे। जहां उनके समर्थकों व युवाओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रौनक खत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस देश में क्रांति तभी आएगी जब युवाओं की आवाज बुलंद होगी युवाओं को चाहिए कि वह किसी न किसी संगठन से अवश्य जुड़े क्योंकि संगठन ही सर्वोपरी है। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प संगठन की एकता को कोई तोड़ नहीं सकता है। आज ऐतिहासिक दिन है जब हम सब मिलकर डॉक्टर भीमराव अंबेडक...