रुद्रपुर, दिसम्बर 6 -- किच्छा, संवाददाता। शनिवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इससे पूर्व डॉ. बाबा साहब आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति ने विधायक तिलकराज बेहड़ से राजकीय महाविद्यालय का नाम बाबा साहब आंबेडकर करने की मांग की। समिति के संयोजक डॉ. ब्रजकिशोर ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय अपने नए भवन में पिछले दो वर्ष से संचालित है। महाविद्यालय का नाम संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर किये जाने का स्थानीय जनता स्वागत करेगी। विधायक ने उन्हें शासन स्तर पर वार्ता कर प्रयास का भरोसा दिलाया। वहीं हल्द्वानी रोड स्थित आंबेडकर पार्क में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा ।188 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। यहां डॉ. इंदिरा राजेश, डॉ. राहुल गंगवार, डॉ. योगेन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.