अररिया, अप्रैल 14 -- अररिया, निज संवाददाता डॉ. भीम राव अम्बेडकर जयंती के मौके मंगलवार को पर जन जागरण शक्ति संगठन ( जेजेएसएस) और अररिया नगर परिषद सफाई कर्मी संघ से जुड़े श्रमिकों ने अररिया शहर में रैली निकाली। रैली अररिया कॉलेज से निकल कर बस स्टैंड पहुंची जहां सफाई कर्मी संघ के मजदूर रैली में शामिल हुए। बस स्टैंड होते हुए रैली अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित अंबेडकर मूर्ति पहुंची जहां रैली में शामिल सैकड़ों लोगों ने श्रद्धा सुमन भेंट किया। इस दौरान 'शिक्षित हो संगठित हो संघर्ष करो', 'न हिन्दू न मुसलमान सबको बराबरी और सम्मान' के नारे से शहर गुंजायमान होता रहा। यह भी पढ़ें- बाबा साहब की जयंती पर शहर में निकली गई रैली बाबा साहेब के जीवन और उसके आदर्शों पर बने गीत भी जोर शोर से बजाय गए। रैली में जुट लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिला । जेजेएसएस ...