लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना 2.0 शुरू होगी। उप मुख्यमंत्री से निर्देश के बाद ग्राम्य विकास विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया जाना शुरू कर दिया गया है। प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों व आवश्यकताओं के मद्देनज़र रोजगार के अवसर सृजित हो सकेंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संशोधित योजना का वित्तीय आकार भी बढ़ेगा।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 1529 करोड़ स्वीकृतराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 1328 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इसमें केंद्रांश के तौर पर 917.94 करोड़ और राज्यांश के 611.96 करोड़ शामिल हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 15 अरब 29 करोड़ से अधिक की धनराशि...