शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- शाहजहांपुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे जनपद में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों और नगर अध्यक्षों को कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि बाबा साहब की जयंती को हर ब्लॉक और नगर में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इसके साथ ही जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यह भी पढ़ें- जयंती पर आज याद किए जाएंगे संविधान शिल्पी यह भी पढ़ें- संविधान उत्सव यात्रा का होगा आयोजन यह भी पढ़ें- बाबा साहब की जयंती पर आज होंगे कई कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्ता...