लखनऊ, फरवरी 10 -- श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से 20 फरवरी से होने वाले तीन दिवसीय निशानोत्सव के लिए मंगलवार को ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में बाबा के दरबार की आधारशिला रखी गई। भक्तों ने विधि विधान से भूमि पूजन कर खाटू श्याम बाबा से उत्सव को निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने की कामना की। भूमि पूजन के साथ ही पार्क में बाबा श्याम के भव्य दरबार का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। मंडल के मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि तीन दिवसीय 43वां श्याम निशानोत्सव के शुरुआती दो दिन 20 व 21 फरवरी को देश के नामचीन भजन गायक भजनों की सरिता बहाएंगे। तीसरे दिन श्याम सतरंगी ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 44वां श्याम निशानोत्सव में बाबा श्याम के भव्य दरबार का निर्माण कार्य गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर असीम मात्या कर रहे हैं। वहीं का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.