जौनपुर, अप्रैल 20 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। शक्तिपीठ मां काली जी मंदिर परिसर में शनिवार की देर शाम श्री श्याम परिवार मंडल के तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या एवं भव्य-दिव्य खाटू श्याम दरबार आस्था और भक्ति के संगम का साक्षी बना। देर रात तक चले इस आयोजन में बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन और भजनों का रसपान करने उमड़ पड़े थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच खाटू श्याम का पूजन-अर्चन किया गया। तत्पश्चात भजन संध्या का आगाज हुआ। इसमें प्रयागराज की पूजा केसरवानी और राजस्थान से पधारे भजन गायक हनुमान पारीक ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को रात भर बांधे रखा। पूजा केसरवानी ने "मेरे बांके बिहारी लाल, तू इतना ना करिओ श्रृंगा...