शामली, मार्च 30 -- झिंझाना। बीती रात श्री राम श्याम दुर्गा मंदिर में बाबा श्याम का 17वां मासिक कीर्तन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कीर्तन अरदास के रूप में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में कस्बे सहित आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्याम प्रेमियों ने भाग लिया और भजनों का रसपान करते हुए बाबा के दरबार में अपनी अरदास लगाई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर प्रमोद और ललित कुमार द्वारा बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात आशीष मित्तल और भानु भाई ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। सहारनपुर से पधारे भजन गायक सौरभ सावरियां ने अपनी प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए।पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और अंत में सभी श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम को सफ...