मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूतापट्टी स्थित श्री श्याम मंदिर में मोहिनी एकादशी के अवसर पर सोमवार को श्री श्याम महिला मंडल की सदस्यों ने राधा बंका के नेतृत्व में मंगल पाठ की। शाम में बाबा श्याम का फूलों से शृंगार किया गया। रात में भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि भजन की शुरुआत गणेश वंदना, गुरु वंदना से हुई। सोहन अग्रवाल और बनारस के भजन गायक प्रतीक शर्मा ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार, वो है सांवरा मुरलीवाला है, मांगा है मैंने श्याम से वरदान आदि भजनों पर लोग झूमते रहे।मौके यह भी पढ़ें- मोहिनी एकादशी पर तिरुपति मंदिर में भक्तों ने किए भगवान के दर्शन पर गोपी नाथानी, सज्जन सुरेका, पप्पू सिंघानिया, चीकू नाथानी, महेश शर्मा, अशोक...