चाईबासा, अप्रैल 2 -- चाईबासा, संवाददाता। करने वाले श्याम, करने वाले श्याम समूह के सदस्यों की एक बैठक अमला टोला स्थित हनुमान मंदिर में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाबा श्याम का चतुर्थ वार्षिक उत्सव इस वर्ष 10 मई को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी बाबा श्याम की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों द्वारा बाबा के भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी। चाईबासा शहर में बाबा का दरबार सजाया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। बैठक में वैभव बजाज, मानव जोशी,भरत रुंगटा,गोपाल कुमार शाह, पुनित सराफ, हर्ष सुल्तानिया, आशु अग्रवाल, अर्पित खिरवाल, आकाश अग्रवाल,रोशन पोद्दार, सोहम बजाज, पुरषोत्...