बागपत, जुलाई 16 -- स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबा शाहमल के शहीद दिवस के अवसर पर 18 मई को बिजरौल गांव में यज्ञ एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल होकर बाबा शाहमल के जीवन, संघर्ष और देश के लिए दिए गए बलिदान पर अपने विचार रखेंगे। बाबा शाहमल के वंशज थाम्बा चौधरी यशपाल सिंह ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...