गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- गाजियाबाद, वंदना। नवयुग मार्केट स्थित होटल में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ भारत ने गऊ सानिध्य का कार्यक्रम किया। इसमें बाबा शशि नाथ अघोरी को संगठन के धर्माचार्य प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, संगठन महामंत्री कौशल पालीवाल, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, गोरक्षा प्रभारी संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...