देवघर, मार्च 25 -- देवघर,प्रतिनिधि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि 25 मार्च 2026 बुधवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण स्थित सभी 18 दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 32 लाख 14 हजार 245 रुपए के अलावा नेपाली नकद 9280, डॉलर- 11, पाकिस्तानी करंसी 100, यूरो 20 दान स्वरूप प्राप्त हुआ। इसके अलावा मंदिर के दानपात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। दानपात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...