बाबा वैद्यनाथ मंदिर के चारों तरफ हमेशा पड़ा रहता है गंदगी
देवघर, जून 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया है कि देवघर नगर निगम की हालत बहुत ही दयनीय हो चुकी है। निगम में झारखंड सरकार Rs.1 फंड भी नहीं दे रही है। जिसके कारण पूरे शहर में नियमित सफाई नहीं हो पा रहा है। बाबा वैद्यनाथ मंदिर के चारों तरफ हमेशा गंदगी पड़ा रहता है।
नगर निगम की स्थिति नगर निगम की तरफ से मंदिर में या मंदिर के आसपास नियमित ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी नहीं होता है। लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा वैद्यनाथ का दर्शन-पूजन करने बाबा मंदिर आते हैं। कहीं पर पीने के लिए पानी की व्यवस्था तक नहीं है, ना ही ढंग का शौचालय है। महिलाओं के लिए शौचालय नहीं होने के कारण बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मंदिर के चारों तरफ का रोड टूटा फूटा है, नाला भी जर्जर हो गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.