बाबा विश्वनाथ 28 अगस्त को सपरिवार झूलेंगे झूला
वाराणसी, अगस्त 26 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रावण पूर्णिमा पर 28 अगस्त को काशीवासी, बाबा विश्वनाथ के परिवार को झूला झुलाएंगे। बाबा विश्वनाथ के झूलनोत्सव की तैयारी टेढ़ीनीम स्थित मंहत आवास पर शुरू हो गई हैं। महंत परिवार के प्रतिनिधि पं.वाचस्पति तिवारी ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा पर बाबा की चल प्रतिमा का विश्वनाथ मंदिर में झूलनोत्सव के एक दिन पूर्व 27 अगस्त को परंपरागत रूप से टेढ़ीनीम स्थित मंहत आवास पर हरियाली शृंगार किया जाएगा। श्रावण पूर्णिमा पर सायंकाल बाबा की पंचबदन चल प्रतिमा का राजसी शृंगार किया जाएगा। इसके बाद बाबा की प्रतिमा सायंकाल टेढ़ीनीम से मंदिर लाई जाएगी। गर्भगृह में बाबा को परंपरागत रूप से झूले पर विराजमान कराया जाएगा। इससे पूर्व महंत आवास पर ब्रह्ममुहूर्त में शिव परिवार की चल प्रतिमा का विशेष पूजन पं.*सुशील त्रिपाठी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.