बाबा विश्वनाथ पर जल चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 14 श्रद्धालु घायल
शाहजहांपुर, अगस्त 10 -- तिलहर। हरिद्वार से जल लेकर वाराणसी बाबा विश्वनाथ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप हाईवे पर बाइक सवार को बचाने में पलट गई। हादसे मे 6 महिलाओं सहित 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी भिजवाया। गाजीपुर के वड़ापार नसरेपुर निवासी प्यारेलाल ने बताया कि भाई अपने परिवार एवं रिश्तेदार के लोगों के साथ वैष्णो देवी माता रानी के दर्शन करने गए थे। माता रानी के दर्शन करने के बाद हरिद्वार से गंगाजल लेकर वाराणसी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। रविवार की दोपहर तिलहर हाईवे पर पावर हाउस के पास अचानक उनकी पिकअप गाड़ी के आगे बाइक सवार आ गया जिसको बचाने में उनकी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गई।हाईवे यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के जत्थे की पिकअप कार पलटी, दो घायल किनारे कांवड़ियों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.