प्रयागराज, फरवरी 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के ज्योर्तिलिंग का अभिषेक प्रयागराज के त्रिवेणी के जल से किया जाएगा। आदि शंकराचार्य द्वारा प्राचीन परंपरा का निर्वहन करने के लिए मंगलवार को मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र विशेष वाहन से प्रयागराज पहुंचे थे। संगम तट पर पौराणिक गंगा यमुना व अदृश्य सरस्वती के निर्मल जल को चांदी के दो घड़ों में भरा गया। बाबा विश्वनाथ का अभिषेक करने से पहले दोनों घड़ों को लेकर अधिकारी बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर गए और पवनसुत का विधि विधान से पूजन-अर्चन किया। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पुनीत पुरी व पुजारी सूरज पांडेय ने मंत्रोच्चार के बाद रुद्रावतार का भोग प्रसाद बाबा विश्वनाथ को समर्पित करने के लिए भेंट किया। उसके बाद जल व प्रसाद लेकर अधिकारी वापस वाराणसी के रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.