बाबा विश्वनाथ का हुआ तिरंगा शृंगार
वाराणसी, अगस्त 16 -- वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर बाबा का तिरंगा शृंगार किया गया। मंदिर में बाबा के तिरंगा शृंगार की परंपरा देश की आजादी के बाद से लगातार निभाती जा रही है। शनिवार को मंगला आरती के बाद गर्भगृह में पहले फूलों से बने तिरंगा गुलदस्ता रखे गए। इसके बाद गर्भगृह की केसरिया, सफेद फूलों और हरे रंग की पत्तियों से खूबसूरत सजावट हुई। बाबा के ज्योतिर्लिंग के अरघे को चारों तरफ छोटे-छोटे तिरंगे झंडे से सजाया गया। बाबा के तिरंगा शृंगार का दर्शन मध्याह्न आरती तक हुआ। यह भी पढ़ें- लखीसराय: तिरंगे में लिपटा अशोकधाम का विशाल शिवलिंग, भक्ति के साथ दिखा राष्ट्रप्रेम यह भी पढ़ें- तीर्थनगरी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस यह भी पढ़ें- सृष्टि छऊ कला निकेतन में 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.