बलिया, दिसम्बर 10 -- बलिया। राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और अयोध्या धाम में राम मंदिर के दर्शन का सौभाग्य मिल सकेगा। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों को दर्शन का उपहार दिया था। उन्होंने कहा था कि खिलाड़ियों को दर्शन के लिए बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। वाराणसी और अयोध्या की धार्मिक यात्रा के लिए देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों ने रजिस्ट्रेशन कराया। बुधवार की शाम तक अयोध्या धाम के लिए 110 तथा वाराणसी के लिए 42 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। गुरुवार की सुबह वाराणसी और अयोध्या के लिए परिवहन निगम की बसें यहां से रवाना होंगी। इस धार्मिक यात्रा को लेकर खिलाड़ियो...