बाबा विशु राउत सेतु पर टोटो-ऑटो की टक्कर में चार घायल
भागलपुर, अप्रैल 18 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया के बाबा विशु राउत सेतु पर यात्रियों से भरे टोटो और ऑटो की टक्कर में टोटो और सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल बाबा बिशु का मेला देखकर लौट रहे थे। घायलों में बिन्दटोली कदवा निवासी मंटू रजक (40 वर्ष), लौआ लगाम खोपड़ियां निवासी घुटर चौधरी (40 वर्ष),खगड़िया परबत्ता के थेवाय निवासी साजो रजक (30 वर्ष) और बमबम रजक (8 वर्ष) शामिल हैं। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मंटू रजक और घुटर चौधरी को भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- तीन लोगों की मौत से छाया सन्नाटा सेतु पर लगातार हो रही दुर्घटना से यात्री दहशत में है। दो दिन पहले भी सेतु पर दुर्घटना में मजदूर मिल्की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.