भागलपुर, जून 20 -- नवगछिया।निज संवाददाता। नवगछिया के बाबा विशुराउत पुल के समीप शुक्रवार को सीएनजी ऑटो और टोटो की जोरदार टक्कर में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान जूली देवी (50) और मधु कुमारी (30) के रूप में हुई है। दोनों पचरासी से दूध चढ़ा कर लौट रही थीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति चिंताजनक बताई है। नवगछिया थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि बाबा विश्वराउत पुल के आसपास अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से लोगों में न...