बलरामपुर, मई 22 -- ललिया, संवाददाता। क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री शेरावाली शुक्ला ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली खेल प्रतियोगिताएं नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।प्रतियोगिता का पहला लीग मुकाबला बाबा लाइंस क्रिकेट क्लब पयागपुर और टाइगर क्रिकेट क्लब श्रीदत्तगंज के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीदत्तगंज की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 86 रन बनाए। यह भी पढ़ें- क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबा ल...