बाबा रामदेव अब आयुर्वेदिक हुक्का लेकर आए; योग गुरु ने इसके फायदे भी बताए
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- योग गुरु बाबा रामदेव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक अलग तरह के आयुर्वेदिक हुक्के के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रामदेव ने आयुर्वेदिक हुक्का को वात-पित्त-कफ यानी आयुर्वेद के त्रिदोष से जोड़ा और इसे इस्तेमाल करने के फायदे के बारे में बताया। बाबा रामदेव का कहना है कि इस तरीके से बंद नाक खोलने और खांसी जैसी परेशानी में राहत मिल सकती है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- BRICS LIVE: 100 अरब डॉलर का ट्रेड, रूसी बाजार तक पहुंच; मोदी-पुतिन बैठक जारी बाबा रामदेव के बताए तरीके में आम हुक्के में इस्तेमाल होने वाले तंबाकू या फ्लेवर की जगह कुछ आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने इसके लिए एक चुटकी मुलेठी, एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.