सहरसा, अप्रैल 21 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। बाबा राज राजेश्वर शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री राम चरित मानस यज्ञ की कलश यात्रा संग शुभारंभ सोमवार सुबह किया गया। सुबह यज्ञ पूजन के साथ ही शुरू हुई श्री राम चरित मानस पाठ से माहौल राममय हों गया। दोपहर में कथा वाचक श्री रणधीर ओझा जी महाराज द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन चरित्र में त्याग, तपस्या व जीवन मूल्यों के दर्शन को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। मानस के लगातार पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में शांति भाईचारा दिन व दिन बढ़ने की बात कही। मानस प्रेमी उद्यानंद सिंह, सहदेव मंडल सहित शाहीडीह, बड़गांव व आस पास के गांवों में मानस पाठ से जुड़े लोगों द्वारा मानस यज्ञ का सामुहिक आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नव दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए निकली भव्य शोभा यात्रा
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.