बलरामपुर, फरवरी 17 -- पचपेड़व, संवाददाता। क्षेत्र में सीक्रेट हार्ट स्कूल के पास मैदान में राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में हरियाणा, जम्मू, सहारनपुर, दिल्ली, इटावा व पंजाब सहित विभिन्न राज्यों के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी हारून रशीद एवं ग्राम प्रधान बेतहानिया शकील अहमद ने किया। पहला मुकाबला दिल्ली के विनोद पहलवान और बरेली के बउआ पहलवान के बीच हुआ, जिसमें विनोद विजयी रहे। दूसरे मुकाबले में कानपुर के मानसिंह को गोरखपुर के गोविंद पहलवान ने पराजित किया। जम्मू के कादिर गनी ने हरियाणा के अंकित को हराया, जबकि बरेली के शेरा को कलियर शरीफ के नवाब अली ने मात दी। हरियाणा के गौरव और मोनू के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। कुरुक्षेत्र के काला बच्चा को अयोध्या के बाबा रवि शंकर दास ने हराया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.