गोड्डा, मार्च 5 -- गोड्डा में होली का पर्व इस वर्ष पूरे हर्षोल्लास, उमंग और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांवों तक रंगों की बौछार और खुशियों का माहौल देखने को मिला। शहर के शिवपुर स्थित श्री श्री 1008 बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम में होली के अवसर पर विशेष संध्या पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था और महादेव का आकर्षक एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। विभिन्न आभूषणों से सजे बाबा का स्वरूप अत्यंत मनोहारी प्रतीत हो रहा था। साथ ही भांग से भी बाबा का विशेष श्रृंगार कर विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण में भक्ति और उल्लास का माहौल था । श्रद्धालु झूमते गाते हुए नाचने लगे और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.