बाबा मानकेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
सीतामढ़ी, अगस्त 24 -- सोनबरसा। सावन के अंतिम रविवार को सोनबरसा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मढ़िया धाम बाबा मानकेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नेपाल सहित सीमावर्ती क्षेत्रों से पहुंचे 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। अंतिम रविवार को जलाभिषेक की विशेष मान्यता के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालु नेपाल के नूनथर पहाड़ स्थित बागमती नदी से जल लेकर करीब 65 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर मढ़िया धाम पहुंचे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने तड़के तीन बजे ही बाबा का पट खोल दिया, जिसके बाद देर शाम तक जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बागमती व लखनदेई नदी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.