बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर पुष्पांजलि एवं प्रसाद वितरण
हापुड़, अक्टूबर 6 -- मंगलवार को जनपद की तीनों तहसीलों में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के नेत्तृव्य में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक, किसानों के मसीहा, महात्मा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जंयती पर पुष्पांजलि एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान जिला अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि बाबा टिकैत ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्ग के हक की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उनके दिखाए हुए मार्ग पर भारतीय किसान यूनियन आज भी किसानों की आवाज बुलंद कर रही है। यह भी पढ़ें- सिसौली में चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती पर धार्मिक आयोजन, संगत ने टेका मत्था इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.