बाबा महावीर दास मंदिर में बढ़ेंगी पर्यटन सुविधा
गौरीगंज, मई 10 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के नारा गांव स्थित बाबा महावीर दास मंदिर में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत 96.41 लाख रुपये की परियोजना का रविवार को विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई। परियोजना के तहत मंदिर परिसर में भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण, यात्री निवास में टाइल्स लगाने का कार्य, बेंच स्थापना, सोलर लाइट, चबूतरा निर्माण समेत विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सीएंडडीएस लखनऊ को सौंपी गई है। सीएंडडीएस के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक कुमार ने बताया कि शिलान्यास के बाद सभी निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.