बाबा महाकाल के दर्शन को उज्जैन की पदयात्रा पर निकले जितेंद्र
औरैया, सितम्बर 1 -- बाबा महाकाल के दर्शन की आस्था लेकर कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी जितेंद्र तिवारी उर्फ बड़े लला मंगलवार को उज्जैन के लिए पदयात्रा पर रवाना हुए। यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने शंकर बगिया स्थित भोले बाबा के मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर यात्रा की सफलता की कामना की। जितेंद्र तिवारी के पदयात्रा पर रवाना होने के दौरान मंदिर परिसर में परिजनों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने तिलक लगाकर और भगवान शिव का जयकारा लगाते हुए उन्हें यात्रा के लिए विदा किया। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल से उनकी यात्रा सकुशल पूरी होने की कामना की। जितेंद्र तिवारी ने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन की इच्छा को लेकर उन्होंने पैदल उज्जैन जाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प के साथ वह यात्रा पर निकले हैं। क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.