बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- बाबा महतो साहब मेला को लेकर परनामा गांव का बीडीओ ने किया निरीक्षण सुरक्षा और सफाई के विशेष इंतजाम के दिए आदेश फोटो : सरमेरा बाबा साहेब : सरमेरा प्रखंड के परनामा गांव का निरीक्षण करते बीडीओ रौशन भूषण व अन्य। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के परनावां गांव का बीडीओ रौशन भूषण ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि श्री शरण निवास बाबा महतो साहब मेला को लेकर तैयारी की जा रही है। एक मई से लगने वाला श्री श्री 108 श्री महतो बाबा मेला को लेकर स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मियों को मेला में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की पूरी व्यवस्था करने को कहा गया है। मौके पर थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार, बीपीआरओ स्मिता वर्मा, मेला समिति के अध्यक्ष केदार प्रसाद, सचिव विनोद कुमार, उपाध्यक्ष राज कपूर...