बाराबंकी, जून 25 -- निन्दूरा, संवाददाता। प्रभु के प्रीति भक्तों में अटूट निष्ठा और भगवान के प्रति प्रेम के आगे भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप भी प्रभावहीन हो जाती है। जब मन में श्रद्धा और भक्ति प्रेम और आदर का संगम हो तो मौसम की कठिनाई और शारीरिक असुविधाएं नहीं होती है ऐसा ही भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में गुरुवार को प्रभु के प्रति भक्तों में प्रेम देखने को मिला। क्षेत्र के बहरौली दारापुर में बाबा मस्तराम दास की तपोभूमि आश्रम पर माह की पूर्णिमा से पूर्व गुरुवार को हवन पूजन में हजारों की संख्या में लोग महिलाएं व पुरुष बच्चे पहुंचे। बाबा को प्रसाद चढ़ाकर मनवांछित फल पाने की कामना की। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति दी व पंगत में बैठ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सीतापुर, बहराइच, गोंडा, कानपुर व लखीमपुर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हवन में भाग लिया। मंदि...