मेरठ, अप्रैल 8 -- सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर में महामंडलेश्वर गुरु मां नीलिमानन्द महाराज के द्वारा भक्तमाल कथा का आयोजन कराया। इस अवसर पर परम भक्त रसखान के जीवन और चरित्र का वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त त्रिवेदी ने रसखान के जीवन प्रसंगों के माध्यम से प्रेम और भक्ति की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की। बताया कि रसखान निस्वार्थ प्रेम भक्ति के प्रतीक थे, जिन्होंने समाज में व्याप्त जाति और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर सच्चे प्रेम और अच्छे कर्मों के माध्यम से ईश्वर को प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फूल बाग मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे। इसके साथ ही रेखा गोयल, उषा राजा मिश्रा, दीनानाथ मिश्र, उम्नेश ठाकुर, उमेश त्यागी, नेहा, मुक्ता चौधरी, सुषमा, नीरज वत्स, हरिशरण, अरुण दीक्षित, सुनील त्रिवेदी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...