बाबा मंदिर में प्रयागराज के श्रद्धालु की मोबाइल चोरी
देवघर, जून 16 -- देवघर, प्रतिनिधि। बाबा वैद्यनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आए प्रयागराज के एक श्रद्धालु की मोबाइल फोन चोरी हो गयी। घटना के बाद श्रद्धालु ने वैद्यनाथधाम थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार प्रयागराज निवासी श्रद्धालु नीलेश कुमार बाबा मंदिर में जलार्पण और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रवेश के समय उनका मोबाइल फोन उनके पास सुरक्षित था। पूजा-अर्चना संपन्न करने के बाद जब वह मंदिर परिसर में कुछ तस्वीरें खींचने के लिए मोबाइल निकालने लगा तो मोबाइल नहीं मिला। मोबाइल नहीं मिलने पर उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उसके बाद उन्होंने दूसरे मोबाइल फोन से अपने नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया। शुरुआत में घंटी जाने के बाद कुछ ही देर में मोबाइल स्विच ऑफ हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.