देवघर, जून 9 -- विश्वप्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए एक श्रद्धालु की मोबाइल चोरी कर ली गयी। घटना के बाद पीड़ित श्रद्धालु ने बाबा मंदिर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार जामताड़ा जिले के तीलाबाद गांव निवासी सृजन मांझी अपने परिवार के साथ बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने देवघर आए थे। यह भी पढ़ें- धोबिया घाट के पास कतार में खड़े श्रद्धालु की मोबाइल चोरीघटना की जानकारी श्रद्धालु ने बताया कि कतार में लगकर मंदिर परिसर के भीतर बाबा वैद्यनाथ की पूजा करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। उसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने मोबाइल फोन चोरी कर ली। पूजा के बाद जब उन्होंने अपने मोबाइल की तलाश की तो वह नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल का कोई सुराग नहीं मिलने पर वह बाबा मंदिर प्रशासनिक ...