देवघर, अप्रैल 18 -- देवघर। बाबा मंदिर परिसर में मोबाइल चोरी की घटना को लेकर वैद्यनाथ मंदिर थाना में पीड़ित के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित दिल्ली निवासी हैं। दी गयी जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र निवासी हरिदर्शन शर्मा परिवार के साथ 5 अप्रैल की शाम बाबा मंदिर पहुंचे थे। बताया कि शाम करीब 7 बजे से 8:30 बजे के बीच माता पार्वती मंदिर में दर्शन कर रहे थे। उसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात ने जेब से मोबाइल फोन चोरी कर ली। श्रद्धालु ने बताया कि चोरी गई मोबाइल में दो सिम कार्ड लगे थे। यह भी पढ़ें- सीसीटीवी से पकड़ा गया स्टेशन पर मोबाइल चुरानेवाला दोनों नंबरों को उन्होंने कस्टमर केयर के माध्यम से बंद करा दिया, ताकि किसी प्रकार के दुरुपयोग की आशंका न रहे। पीड़ित के अनुसार मंदिर प्रशासन के कंट्रोल रू...