बाबा मंदिर के 18 दान पात्रों से निकला 17, 88,138 रुपए
देवघर, अगस्त 21 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा जानकारी दी गई कि गुरुवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। इसके साथ ही गिनती के पश्चात भारतीय नोट 17,88,138 रुपए, नेपाली 6730, भूटानी -01, थाईलैंड -20 दान स्वरूप प्राप्त हुआ। इस दौरान बाबा मंदिर के सभी दान पात्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। साथ ही दान पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.